नाली विवाद की पैमाइश, शिकायतकर्ता को ही मिला कब्जा
हाथरस, मई 12 -- सादाबाद। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामसी में नाली संबंधी शिकायत पर सोमवार को तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई गई। तहसीलदार हेमंत चौधरी के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर जांच की। जिसमें शिकायतकर्ता का ही कब्जा पाया गया। मौके पर नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने नापतोल की कार्रवाई की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा पाया गया। जिसके ध्वस्तीकरण हेतु क्षेत्रीय लेखपाल को धारा 67/1 के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान लेखपाल बृजेश कुमार कौशिक, गौरव चौधरी, शिवम पांडे, सानिया वार्ष्णेय, कृति शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्रीपाल सिंह व थाना कोतवाली सहपऊ पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.