रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली, संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बण्डे गांव में गुरुवार दोपहर नाली और रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सतांव ब्लॉक स्थित बण्डे गांव में शिवकुमार व गंगाराम का छविनाथ व रामकुमार से नाली और रास्ते को लेकर काफी पुराना विवाद चला आ रहा है। यह विवाद समय-समय पर उग्र रूप लेता रहा है और इसके चलते पहले भी कई बार दोनों पक्षों में तीखी झड़प हो चुकी है। गुरुवार दोपहर को इसी पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.