कानपुर, जून 13 -- कानपुर। काकादेव स्थित कुलवंती हास्पिटल के पीछे नाली में मुंह के बल गिरने से होटलकर्मी की मौत हो गई। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने नशे की हालत में गिरने की आशंका जताई। कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी 27 वर्षीय शुभम प्रजापति होटल में नौकरी करते थे। परिवार में छोटा भाई मोहित, शादीशुदा बहन प्रीति है। परिजन ने बताया कि वह शराब का लती था। शुक्रवार को शुभम काम पर गया था। रात में ड्यूटी से घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरु की। साथी कर्मियों से भी पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। यह भी पढ़ें- नाली में मुंह के बल गिरने से होटलकर्मी की मौत इस दौरान शनिवार सुबह काकादेव में शव मिलने की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे, जहां परिजन ने फोटो देखकर शव की पहचान की। काक...