नाली में मजदूर का शव मिला
कानपुर, जून 22 -- कानपुर। हनुमंत विहार के बख्तौरीपुरवा में मजदूर का शव निर्माणाधीन मकान के पास नाली में मिला। मजदूर चाचा भगवान दास ने बताया कि कुठौंद निवासी 35 वर्षीय राजेश के साथ मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। राजेश शराब का लती था। रविवार रात भी शराब के नशे में धुत होकर घूम रहा था। सोमवार सुबह उसका शव नाली में पड़ा मिला था। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में नाली में गिरने से युवक की मौत की बात सामने आई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.