मुख्य संवाददाता, मार्च 4 -- Agra News: यूपी के आगरा में एत्मादपुर के नगला महासिंह में नाली में थूकने को लेकर मंगलवार की रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के युवकों के लोहे के पाइप से प्रहार किए। दूसरे पक्ष का एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। होली पर हत्या की खबर से खलबली मच गई। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो हत्यारोपी हिरासत में है। घटना की शुरुआत दिन में हुई थी। गंभीर सिंह के बेटे प्रमोद की बहू घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जगत सिंह पक्ष के किसी युवक ने नाली में गुटखा थूक दिया। महिला ने विरोध किया। कहा कि वह तो सफाई कर ही है इन लोगों को इतनी तमीज नहीं है कि घर के बाहर गंदगी न करें। इसी...