नाली में गिरे गाय का किया रेस्क्यू
गढ़वा, मई 15 -- रंका। एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर सड़क स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गेट पास वर्षों से नाली अधूरी है। नाली पर ढक्कन नहीं लगने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उसी नाली में शुक्रवार को एक गाय गिर गई। समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नाली अधूरी रहने से जानवर अक्सर गिरते रहते हैं। नाली में गिरी गाय को स्थानीय चंदन कुमार, सोनू कुमार मद्धेशिया, मोहित कुमार चौधरी, आलोक कुमार, अविनाश कुमार, श्रवण कुमार सहित अन्य ने सहयोग कर बाहर निकाल उसका इलाज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.