नाली में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
उरई, जून 5 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के खरका गांव में शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय नाली में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को जल प्रवाह कर दिया।खरका गांव निवासी भानुप्रताप यादव का पांच वर्षीय पुत्र पार्थ यादव शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार पार्थ को मिर्गी की बीमारी थी। खेलते-खेलते अचानक वह फिसलकर घर के बाहर बनी खुली नाली में जा गिरा। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद जब पार्थ घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों की नजर नाली में पड़ी, जहां मासूम का शव पड़ा मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.