नाली में गंदगी के विरोध में चले चाकू, हमले में 10 घायल
फिरोजाबाद, मई 20 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में नाली में गंदगी करने का विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पेट, गर्दन, बाजू में चाकू लगने से छह लोग घायल हो गए। जबकि दबंग पक्ष से चार लोग घायल हो गए। गांव कुर्री कूपा निवासी रामगोपाल पुत्र यादराम दिवाकर और मान सिंह कोरी पुत्र डोरीलाल के मकान आसपास बने हुए हैं। यादराम ने बुधवार शाम को अपने पशुओं का गोबर नाली में कर दिया। इसको देखते हुए मान सिंह ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग आ गए। शोर की आवाज सुनकर मान सिंह पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। विवाद ने तूल पकड़ लिया और कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही रामगोपाल के पुत्र सुनील दिवाकर ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। यह देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।पेट, गर्दन, बाजू में चाकू लगने से मान सिंह पक्ष से अरुन पुत्र अमलेश, ललित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.