मेरठ, मई 28 -- पोहल्ली गांव में गुरुवार सुबह कुर्बानी के बाद नाली में बहे पशु के खून को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे पहले की मामला बढ़ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभाल लिया। फिलहाल तनाव के चलते गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोहल्ली निवासी अनिल कश्यप पुत्र धर्म सिंह का दूसरे वर्ग के मोहल्ले में मकान है। जिसमें उसने परचून की दुकान भी कर रखी है। ईद पर गुरुवार को लोगों ने पशुओं की कुर्बानी की। सफाई के दौरान खून मिला पानी नाली में बह गया। यह भी पढ़ें- 255 स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्त नाली चौकी थी, जिसके चलते पानी सड़क पर फैल गया। अनिल कश्यप का आरोप है कि उसने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग उसके मकान पर चढ़ आए। उसके साथ मारपीट का प्रयासा किया। बीच बचा...