सहारनपुर, जून 2 -- देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में गली में साफ-सफाई के चलते हुए विवाद में एक किशोरी और दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलो ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां अपना उपचार कराया। हालांकि किसी पक्ष ने कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर नहीं दी। गांव राजूपुर में मुजम्मिल और नफीस एक ही गली में रहते है। मंगलवार को नफीस की पुत्री शहला (12) गली में अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। उसके द्वारा गली में पड़ा कूड़ा नाली में कर देने से पानी से बहकर मुजम्मिल के घर के बाहर पानी का बंद लग गया। जिससे गली में गंदा पानी फैल जाने से मुजम्मिल की पत्नी सईदा और नफीस की पत्नी रफत में कहासुनी हो गई। जिससे महिलाओं की मारपीट में हो गई। इस दौरान जब शहला अपनी मां रफत को बचाने आई तो वह भी घायल हो गई। परिजनों ने गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक से अपना उ...