बदायूं, मई 14 -- गांव सिरासोल कुंवर सहाय पट्टी में नाली में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नेत्रपाल मौर्य पुत्र रोहन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाली में कूड़ा जाने को लेकर उनके भाई की दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायलघायलों की संख्या आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके परिवार के राजू, प्रीति, कीर्ति, नेत्रपाल और हरिओम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रपाल पुत्र भूदेव का कहना है कि विवाद के दौरान उनक...