मऊ, मई 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार को नाली मरम्मत के दौरान ग्राम प्रधान पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट में प्रधान के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शाहपुर निवासी और वर्तमान ग्राम प्रधान रविन्द्र राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन मई को दोपहर करीब 1.30 बजे वह गांव में पुरानी नाली की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही बलवंत, मुन्ना, जयवीर, अंगद, मोतीराम और रामसरीख मौके पर पहुंच गए और नाली निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- हसायन की फाइल विरोध का कारण पूछने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.