नाली बन्द होने से खड़ंजे पर भर रहा पानी, प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के मजरा बोझिया में बनाए गए नए इंटरलॉक खड़ंजे में नाली का निर्माण ना होने से पानी घरों में घुस रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब समाधान नही निकला तो आजिज होकर ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समाधान कराने की मांग की है। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के मजरा बोझिया निवासी रामसेवक, आशाराम, अब्बल अली, सुरेश, जिब्राइल, अरुण कुमार, खुशीराम, मंजीत, सत्यपाल, मनोज कुमार आदि लोगों ने मंगलवार को एसडीएम गोला को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम बोझिया में नाली ना होने से घरों का पानी उनके रास्ते मे भर रहा है। पानी निकास का कोई स्थान ना होने के कारण रास्ते से पानी उनके घरों में भरता है और मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है। घरों में गंदा पानी भरने से संक्रामक रोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.