नाली बनी तो सिमटी सड़क, अतिक्रमण से जाम की समस्या
औरंगाबाद, मार्च 17 -- अंबा बाजार के नवीनगर रोड पर जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने के लिए सड़क के दक्षिण हिस्से में पक्की नाली का निर्माण कराया गया है। नाली बनने से पानी निकासी की समस्या का समाधान तो हो गया, लेकिन इसके साथ ही सड़क संकरी हो जाने से नई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। नाली पर लगाए गए पटिया सड़क की सतह से ऊंचे हैं, जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और दो बड़े वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए कुछ दुकानदारों ने नाली के पटिया वाले हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पैदल चलने वालों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नवीनगर रोड के चौक के पास पहले से ही सड़क संकरी थी, नाली निर्माण के बाद यह और अधिक तंग हो गई है। चौक से आगे बस स्टैंड के पास पर्याप्त जगह होने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.