गाजीपुर, मई 29 -- जखनिया। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत शाहपुर सोमर राय में वर्षों से पानी निकासी की समस्या जटिल बनी है। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी लग गया। जिसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार श्रीवास्तव के यहां ग्राम प्रधान राम अधार चौहान के साथ मिले। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने तत्काल गांव में पहुंचकर मुख्य मार्ग पर लगे पानी का निरीक्षण किया और हल्का लेखपाल महेंद्र प्रजापति को निर्देशित किया कि वे पानी निकासी की व्यवस्था करें। मौके पर रामनवमी चौहान, सेवक चौहान, सुब्बा चौहान, झगरू चौहान, महेंद्र चौहान, ओम प्रकाश, रामबरत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...