कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका द्वारा नाली के ऊपर दीवार खड़ी कर दिए जाने के कारण विद्यालय के बालिकाओं के शौचालय की पानी निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नतीजतन गंदा पानी शौचालय के बाहर और विद्यालय के गेट तक भर जाता है, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध और गंदगी फैली रहती है। कंपोजिट विद्यालय में बने शौचालय की निकासी व्यवस्था ठप होने से छात्राओं को स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा रहने से फिसलन और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी इस स्थिति को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश पाठक और सेवक अटलबिहारी तिवारी ने बताया कि इस ...