नाली बंद करने से मना करने पर पीटा
गौरीगंज, जून 13 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरे रिसाल कचनावं निवासी जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जून की शाम उनके विपक्षी कमलजीत, समरजीत व गौरीप्रसाद जलनिकासी नाली में मिट्टी डालकर बंद करवा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- आम का ठेला लगाने को लेकर विवाद, तीन लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.