संभल, मार्च 26 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर ततारपुर में गुरुवार की शाम दो पक्षों में मारपीट गई। जिसमें तीन महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुरेश ने गुरुवार शाम रास्ते की नाली बंद कर दी। नाली बंद करने पर दूसरे पक्ष के नेकपाल ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से प्रीति पत्नी सुरेश, संतोष पत्नी सत्यवीर व सुरेश घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से नेकपाल, सत्यपाल, ओमवती व अखिलेश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी ह...