हरदोई, मई 30 -- पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सामने आया। ग्रामीणों ने पचदेवरा थाने और शाहाबाद तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के एक व्यक्ति ने गांव के अंदर बनी नाली पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी इंटरलॉकिंग सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़कें गंदगी से भर गई हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के दक्षिण स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब तक पानी निका...