कौशाम्बी, मई 15 -- नेवादा ब्लॉक के तरना-तरनी गांव में दबंग भाइयों पर पुरानी नाली में मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोकने का आरोप लगा है। पीड़ित भैयालाल ने बताया कि घर के सामने बनी नाली से पानी तालाब तक जाता था, लेकिन गुरुवार को पड़ोसियों ने नाली बंद कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर नाली खुलवाने की मांग की है। एसडीएम अरुण कुमार ने हल्का लेखपाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...