गंगापार, मार्च 12 -- विकास खंड श्रृंग्वेरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधपुर उर्फ डहरपुर (तहसील सोरांव) के धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने सार्वजनिक नाली को पाटकर रास्ता बनाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सोरांव और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया गया है कि गांव में स्थित सार्वजनिक नाली को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। आरोप है कि नाली पाटे जाने से जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे आसपास के घरों और खेतों में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों को भी आने-जाने और साफ-सफाई से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले की जानकारी ग्राम प्रधान तथा संबंधित अधि...