लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- ग्राम पंचायत खम्हरिया में नाली पर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। खम्हरिया गांव निवासी बुजुर्ग महिला श्रीरानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाँव के रहने वाले प्रेम व उसकी पत्नी नाली पर दीवार बना रहे थे। इस पर आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विरोध के दौरान प्रेम व उसकी पत्नी ने हमला कर दिया। जिसमें श्रीरानी को गंभीर चोटें आईं है। उसकी पोती को गालियां दी। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं दूसरा पक्ष भी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.