संतकबीरनगर, जून 18 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के लखनोहर गांव में गुरुवार को भूमिगत नाली निर्माण को लेकर उस समय माहौल गरमा गया। जब सरकारी मद से खोदी गई नाली को पटवाने पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद उस समय और बढ़ गया जब तहसीलदार रामजी ने प्रधान प्रतिनिधि तेज बहादुर को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासनिक टीम को गांव से वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर आदेश के ही तहसील प्रशासन नाली पटवाने पहुंचा था।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों के अनुसार कुछ माह प...