फतेहपुर, जनवरी 24 -- चौडगरा। पीडब्लूडी विभाग से धर्मार्थ योजनांतर्गत चौडगरा-शिवराजपुर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें चौडगरा चौराहे से 70 मीटर तक नाली न बना कर मार्ग निर्माण शुरु कर दिया गया। जिसका कस्बावासियों ने विरोध किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे जेई योगेंद्र यादव ने बताया कि रोड निर्माण में नाली का निर्माण होना है। जिसमें ट्रांसफॉर्मर की वजह से समय लग रहा है, विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात हुई है, ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग के बाद नाली के निर्माण के साथ ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। तब जाकर कस्बेवासी शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...