गोंडा, मार्च 31 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर के महराजगंज मोहल्ले में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 मीटर लंबी नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए पीली ईंटों और बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहल्ले के निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में न तो सही मिश्रण का उपयोग हो रहा है और न ही तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है। नाली की दीवारें कमजोर दिखाई दे रही हैं और कई स्थानों पर ईंटें ठीक से जुड़ी नहीं हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो कुछ ही समय में नाली फिर से टूट जाएगी और समस्या जस की तस बनी रहेगी।इस संबंध में सभासद शाहिद अली कुरैशी का कहना है कि कि यह कार्य नई नाली का निर्माण नही...