नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, जांच की मांग
देवरिया, मई 6 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी में नाली निर्माण में ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर इसकी जांच की मांग की है। ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी में नाली निर्माण में दोयम दर्जें की ईंटे प्रयुक्त की जा रही हैं। ईंटें हल्के दबाव से ही टूट जा रही हैं। इसके अलावा सीमेंट और बालू का मिश्रण भी मानक के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से नाली निर्माण का काम होता रहा तो कुछ ही समय में यह जर्जर होकर टूट जाएगी। यह भी पढ़ें- बारिश नहीं झेल सका निर्माणाधीन नाला, ढहा गया इससे सरकारी धन की बर्बादी होगी। खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.