बुलंदशहर, दिसम्बर 28 -- - नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा है दुर्गापुरम में नाली निर्माण - स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री का प्रयोग करने का लगाया आरोप, सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बुलंदशहर , संवाददाता। दुर्गापुरम कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा 40 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नाली दलदल वाली जमीन पर बिना रोड़ी बिछाए सीधे ईंटों से बनाई जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह नाली नगर की दुर्गापुरम प्रथम पन्नी नगर कॉलोनी में पवन राणा के मकान से सुरेश गुप्ता और सुरेश गुप्ता के मकान से चंद्र प्रकाश शर्मा के मकान तक बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.