कोडरमा, फरवरी 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर में मुख्य मार्ग के दोनों ओर हो रहे नाली निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। नाली निर्माण में जयनगर थाना के समीप से लेकर लगभग 200 मीटर की दूरी तक बने हुए पुराने नाली के ऊपर ही ईंट जोड़कर नाली का निर्माण करा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं एक साइड सरिया देकर ढलाई की जा रही है तो दूसरी ओर बगैर सरिया दिए ही ईंट जुड़ाई कर नाली निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव की नजर जब नाली निर्माण पर पड़ी तो उन्होंने नाली का निरीक्षण किया। इस दौरान वे संवेदक तथा अभियंताओं पर भड़क उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार जनता की सरकार है और इस सरकार में लूट खसोट नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी नाली पर घटि...