नाली निर्माण पर विवाद, बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण
पाकुड़, मई 25 -- हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर गांव में नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी टूडू दिलीप मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि नाली निर्माण कार्य उनके घर की ओर अधिक दबाकर कराया जा रहा है, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ ने स्थल निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत की तथा उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान बीडीओ ने संबंधित विभाग के जेई को निर्माण कार्य की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि आगे का निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट एवं मानकों के अनुसार ही कराया जाए। ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। बीडीओ की पहल के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया और निर्माण कार्य को नियमानुसार कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.