नाली निर्माण न होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
संभल, जून 8 -- विकासखंड असमोली के ग्राम सतूपुरा में नाली निर्माण और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी कविंद्र सिंह ने सोमवार को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से डीएम को शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। मोहल्ले में नाली का निर्माण न होने से बरसात और घरेलू पानी रास्तों पर जमा हो जाता है। जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी रोड के पास बना पुराना जल निकासी नाला कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। इससे पूरे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.