नाली निर्माण न होने से कॉलोनी में जलभराव, संक्रामक बीमारियों का खतरा
बलरामपुर, मई 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-14 भवनियापुर स्थित सरयू नहर कॉलोनी के पीछे बसी कॉलोनियों में नाली व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन पूर्व हुए बरसात का पानी आज भी भीषण गर्मी में खाली प्लाटों में जमा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमा पानी हरे और काले रंग का हो चुका है। लोगों द्वारा उसमें आसपास का कचरा भी फेंका जा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह, रवि उपाध्याय, कुंवर हिमांशु श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले में लगभग 18 फुट चौड़ी सड़क और दो लाइन में सैकड़ों मकान बने हुए हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.