रुडकी, दिसम्बर 25 -- पलूनी गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव में सड़क किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर हर समय पानी बहने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें मजबूरी में गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.