हरदोई, मई 24 -- अहिरोरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगिनिया पोस्ट सुनौआ निवासी एक व्यक्ति ने गांव में नाली निर्माण के दौरान मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित हरिओम शुक्ला पुत्र रामसेवक शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई 2026 को गांव में नाली निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही मोहित, प्रकाश, वेद और हर्षित पुत्रगण जगदीश शुक्ला नई ईंटें उठाकर अपने घर ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और फर्सा से हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेनीगंज कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...