साहिबगंज, अप्रैल 3 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो नमस्ते रोड के ग्रामीणों ने डीसी एवं बीडी१ओ को आवेदन देकर नाली निर्माण की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने शिकायत की है कि नमस्ते रोड में कपिल साह के घर के पास एवं रामदेव राम के घर से स्व. रघुवंशी भगत के घर होते हुए बिमल साह के घर तक संकरा नाला के कारण नाला क्षतिग्रस्त हो चुका है। नाली जाम रहने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है। बारिश के मौसम में स्थिति भयावह हो जाती है। पानी का बहाव इतना तेज होता है कि नाला का गंदा पानी घर में प्रवेश कर जाता है। ग्रामीणों ने डीसी एवं बीडीओ से चौड़ी नाली प्लेट सहित निर्माण करवाने की मांग की है। आवेदन में प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश साह, निमाय चंद्र दास, मनोज साह, विनोद साह, राजू साह, रवि कुमार, गुणाधर रूज सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर है। इस संबंध में बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.