संतकबीरनगर, फरवरी 28 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के ब्रह्मचारी मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर सड़क की खुदाई कर छोड़ देने का आरोप मोहल्लावासियों ने लगाया है। लोगों ने खुदी सड़क से हो रही परेशानी का हवाला देते हुए जिम्मेदारों से इसे ठीक कराने की मांग की है। मोहल्लावासियों नूर, अमित, आमिर, सुहैल, तौफीक, रियाजु, सदरू, कमालुद्दीन, इब्राहिम और प्रमोद ने बताया कि नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों और सड़क पर पड़ी मिट्टी से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क से आवश्यक कार्य से निकलने वालों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि छोटे बच्चे भी स्कूल जाने में परेशान हो रहे हैं। बीच सड़क खुले गड्ढे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं और बच्चों के लिए यह स्थिति अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.