नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू
बक्सर, जून 22 -- चौसा। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित चौसा बाजार के मुख्य पथ में नाली निर्माण और सड़क के चौड़ीकरण का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया गया। काफी इंतजार के बाद नाली निर्माण और सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है। नगर पंचायत कार्यालय के प्रभारी प्रधान सहायक सत्यप्रकाश ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चौसा बाजार के मुख्य पथ में नाली निर्माण और सड़क के चौड़ीकरण के लिए योजना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए एक करोड़ पन्द्रह लाख की प्राक्कलित राशि से नगर विकास प्रमंडल, भोजपुर-बक्सर के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में संवेदक के द्वारा सोमवार से इसका कार्य शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पंचायत में शुरू हुआ लंबित पड़े सड़क-नाला का निर्माण (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.