नाली निर्माण, पेयजल और सफाई की पार्षद ने की मांग
लोहरदगा, जून 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।नगर पर्षद लोहरदगा के वार्ड संख्या आठ की पार्षद अविनाश कौर ने नप कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। पार्षद ने अपने आवेदन में कहा है कि नए बोर्ड के गठन के बाद से ही उन्होंने न्यू रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे के दोनों मोहल्लों में नाली निर्माण की आवश्यकता को लेकर कई बार ध्यान आकृष्ट कराया है। नाली नहीं होने के कारण बरसात और सड़क का गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकोड़े भी घरों तक पहुंच जाते हैं।
नाली निर्माण की मांग उन्होंने बताया कि नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया था। अभियंता द्वारा स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.