गया, मार्च 6 -- आमस की अकौना पंचायत के वार्ड 4 रामूआचक गांव में नाली नहीं बने होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। विनय पासवान, छठन चौहान, दिलीप सिंह, गणेश साव आदि ने बताया कि रोड बनने से सालों पूर्व की बनी नाली काफी नीचे हो गई है। जिस वजह जाम हो गया है। चंदा कर महीने दो महीने में जाम नाली यू सफाई करानी पड़ती है। इसके बाद भी दुर्गंध व मच्छरों के प्रकोप से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली नन्हें बच्चों को हो रही है। इस वार्ड में सौ से अधिक घर है। जिनके घर का पानी इस पुरानी नाली में गिरता है। शिक्षक रामदशीन पासवान ने बताया कि नाली बनने को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी नहीं बन रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.