मुंगेर, फरवरी 24 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत दीदारगंज पंचायत की गोविंदपुर गांव के वार्ड संख्या 6 और 7 की सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी राहगीरों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। वार्ड संख्या छह एवं सात गोविंदपुर गांव में गली नाली पक्कीकरण नहीं होने से घर के नाले का पानी बीच सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीण महिला रीता देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी आदि ने कहा कि सड़क पर गंदा पानी बहने से पूजा-पाठ भी करने के लिए मंदिर जाने में परेशानी होती है। गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीण रामाशीष चौधरी, पप्पू शर्मा, विकास राम, मनोहर साह, बबलू साह, शंभू साह आदि ने बताया कि...