नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान
रांची, जून 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली न्यू बुंडू रोड चौक के समीप नाली जाम होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा नाली को बंद कर दिए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जानकारी के अनुसार लुपूंग पहाड़ी क्षेत्र से आने वाला वर्षा जल सिल्ली मेन रोड होते हुए बुंडू मोड़ तक पहुंचता है। जल निकासी के लिए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से नाली बनाई गई थी। लेकिन नाली बंद होने के कारण पानी का प्रवाह रुक गया है और हल्की बारिश में भी पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- बंद पड़े नालियों को ग्रामीणों के सहयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.