संभल, दिसम्बर 15 -- नगर के मोहल्ला गोलागंज में नालियों की सफाई न होने से रविवार की रात सड़क पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला गोलागंज में कई दूध की डेयरी है। डेयरी संचालक साफ सफाई कर गोबर आदि नालियों में बहा देते है। जिसके कारण नालियां चोक हो जाती है। जबकि मोहल्ले के लोग सफाई कर्मियो के सफाई न करने से नालियां चोक होने की बात कह रहे है। सोमवार की सुबह नाली चोक होने से मोहल्ले में जलभराव हो गया। वहां से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काफी समय से नालियों की सफाई नगर पालिका द्वारा नहीं कराई गई है ना ही कोई सफाई कर्मचारी आता है। नालिया चोक पड़ी है । जिससे सड़क पर पानी भर गया। जबकि यह मोहल्ले में जाने का मुख्य रास्ता है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.