संभल, मार्च 9 -- नाली चोक होने से स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ पर रविवार को जल भराव हो गया। जिससे ठेले और रेहडी वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चोक नाली को खोला । जिसके बाद उन्होंने अपने ठेले आदि लगाए। स्टेशन रोड एसएम इंटर कॉलेज के बाहर रविवार की सुबह नाली चोक होने से फुट पाथ जलमग्न हो गया। यहां रोजाना रेहडी और ठेले खोमचे लगते हैं। जिन्हें जल भराव होने से काफी परेशानी हुई। दुकानदारों ने खुद ही झाड़ू और डंडे की सहायता से चोक नाली को खोला। जिसके बाद पानी हटाने पर उन्होंने अपने ठेले खोमचे लगाए। दुकानदारों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं करते हैं । जिससे नालियों में कूड़ा जमा हो जाता है और नाली चोक होकर जल भराव की समस्या बन जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.