नाली-गली पर बिहार में बहा खून, तड़ातड़ फायरिंग से मचा कोहराम; युवक के सीने में गोली लगी, मौत
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में नाली-गली के विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया। विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसी गोलीबारी हुई कि अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई गई। मृतक की पहचान गांव निवासी विजय पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। युवक के सीने में गोली लगी थी। घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव की है। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। सामाजिक लोगों और पुलिस की पहल पर उस समय मामला शांत करा दिया गया था। गुरुवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला लाठी-डंडे से मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.