नाली को लेकर पड़ोसी दे रहा धमकी, रिपोर्ट दर्ज
उरई, मई 12 -- जालौन।संवाददाता नाली व दरवाजे के विवाद को लेकर पड़ोसी महिला को धमकाता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी सरोज देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी समरजीत के साथ उनकी पत्नी राजेश कुमारी व बेटे अनुज उनके साथ नाली व दरवाजे को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। नाली व दरवाजे को लेकर मंगलवार की सुबह गाली, गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- नाली के विवाद में महिला को पीटा, तीन पर केस यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, दी तहरीर यह भी पढ़ें- नाली विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.