गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर के अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल ने महानगर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए जोनवार सिफारिशें की हैं। कहीं सड़क को ऊंचा कर नाली को नाले से जोड़ने तो कहीं नालों से गाद निकालने की सिफारिश की है। वहीं कुछ जोन के छह सम्पवेल की गहरी सफाई करने की सलाह दी है। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल ने बीते दिनों जोनवार सर्वे कर यह रिपोर्ट नगर-निगम को सौंपी है।रिपोर्ट के आधार पर नगर-निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम के जोन-1 के बिछिया ताड़ीखाना में सड़क ऊंची करने के साथ दोनों तरफ साइड ड्रेन बनाकर उसे मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि मानसून सीजन में जलभराव का सामना न करना पड़े। इस काम पर करीब 10 लाख रुपये खर्च आएगा जिसे नगर निगम की निधि से कराया जा सकता है।बिछिया-ताड़ीखाना साइट के अवर अभियंता ...