नोएडा, सितम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के इटेडा गांव में नाली को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। ग्रेनो वेस्ट के इटेडा गांव में रहने वाले धर्मवीर यादव ने पुलिस को बताया की सोमवार की शाम उनका बेटा अनुज दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान परिवार के ही रहने वाले संजय, विकुल, साहिल, भीम ने अनुज को रास्ते में रोक कर उसपर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे से हमला किया। इसके बाद किसी वाहन से अनुज को टक्कर मारी गई। घायल अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया में अनुज का इलाज चल रहा है। धर्मवीर यादव ने बताया कि आरोपी उनके ही परिवार के रहने वाले हैं। नाली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.