नाली के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
इटावा औरैया, जून 13 -- सैफई। ग्राम नगलाश्री निवासी शवाना बेगम पत्नी इदरीश खां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके जेठ सलीम खां ने नाली में मिट्टी डालकर पानी का रास्ता बंद कर दिया था। जब वह नाली खोलने पहुंचीं तो सलीम खां गाली-गलौज करने लगे और फावड़ा लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े। वह घर के भीतर चली गईं। आरोप है कि इसके बाद दरवाजे पर चारपाई पर लेटे उनके बुजुर्ग ससुर असगर खां को सलीम खां और उसके पुत्र सारू ने मारपीट कर घायल कर दिया। फावड़े से किए गए हमले में उनके पैर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति इदरीश खां के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सलीम खां, सारू, सुमन और मुमीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.