नाली के विवाद में महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी धनगढ़ गांव निवासी पूजा देवी पुत्री संतलाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 29 मई की सुबह 6:30 बजे उसके घर के सामने बनी नाली को देवतादीन ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया, उसे देवतादीन की पत्नी ने उसके दरवाजे की ओर खोल दिया। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसका गला दबाकर जमीन पर पटक दिया और पीटने लगे। पीड़िता पूजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने देवतादीन, राधिका, मिथुन पत्नी हरिकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.