नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के सबौता गांव में नाली को विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सबौता गांव में धर्मपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि घर के सामने से नाली निकालने को लेकर पड़ोसी राजेश उनसे आए दिन झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर आरोपी राजेश ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़ित के दो भाई बीचबचाव में आए तो उन्हें भी पीटा गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी राजेश और उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच क...