नाली के विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, पिता-पुत्र पर मुकदमा
बदायूं, जून 13 -- बदायूं। नाली के विवाद में हुई कहासुनी के बाद बुजुर्ग को पिता-पुत्र ने गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।इस्लामनगर मामला थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव का है। यहां के रहने वाले 60 वर्षीय दौली का गांव के ही रहने वाले उमेश से नाली को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोप है कि उमेश ने गोली चला दी, जो दौली को जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.